फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश जारी न होने पर नर्सेज संघ ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
चंपावत में काली पट्टी बांध कर विरोध जताते नर्सेज संघ के कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं नर्सों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर कार्य किया। जिला अस्पताल में नर्सिंग अधीक्षिका बसंती तिवारी के नेतृत्व में नर्सों ने उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन 29 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद भी सरकार ने शासनादेश जारी नहीं कि या तो 30 सितंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। हड़ताल में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी की नर्सें शामिल होंगी। यहां सिस्टर सुमन विलियम, अनीता राय, सीमा खान, सविता जोशी, सीमा सिंह, स्टाफ नर्स सपना, हेमा, पल्लवी, विकास, हिमांशु, बबीता आदि शामिल थीं। इधर लोहाघाट और टनकपुर में भी नर्सों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें