चंपावत। जिले में शून्य से पांच साल के बच्चों की संख्या में पिछले तीन साल से लगातार गिरावट आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार 2024 में जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या 17934 है।
जिले में साल 2021 में शून्य से पांच साल के बच्चों की संख्या 21697 थी। साल 2022 में यह संख्या बढ़कर 22102 हो गई, लेकिन साल 2023 घट कर 18155 हो गई। 2024 में अब तक शून्य से पांच साल के बच्चों की संख्या 17934 है। जिले में बाराकोट ब्लाक में शून्य से पांच साल के बच्चों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। विभाग का मानना है कि यह परिवार नियोजन का असर है।
बच्चों की संख्या की ब्लॉकवार स्थिति
ब्लाक 2021 2022 2023 2024
चंपावत 8337 8998 8289 9728
लोहाघाट 5332 1491 4396 3798
बाराकोट 1940 1919 5815 1783
पाटी 5488 5370 3685 2917
कुल 21697 22102 18155 17934
कोट
जिले में पिछले तीन साल में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या के लिए सर्वे किया है। हर साल बच्चों की संख्या में कमी आ रही है। लोग पहले से ही परिवार नियोजन कर रहे हैं और शिक्षित हुे हैं। जिले से पलायन कर रहे हैं। इससे भी बच्चों की संख्या में कमी आ रही है।
- डॉ. इंद्रजीत पांडे, एसीएमओ, चंपावत।