फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन पर्ची बुकिंग कर सकेंगे लोग

Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में कंप्यूटर में पर्चा काटता स्वास्थ्य कर्मी भैरव दत्त। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री की विधानसभा के जिला अस्पताल में लोगों को अब ऑनलाइन बुकिंग पर्ची पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को पर्ची कटाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घर बैठकर लोग ऑनलाइन पर्ची बुकिंग कर सकेंगे। सबसे अधिक राहत बुजुर्गों को मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लोगों को ऑनलाइन से बुकिंग पर्ची की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने कटाने की सुविधा जल्द मिलेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें इलाज के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोग घरों से ऑनलाइन पर्ची बुकिंग कर सकेंगे। उन्हें अस्पताल में आकर सिर्फ अपना पंजीकरण नंबर बताना होगा। कभी कोई समस्या आने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हाथ से पर्चा काटा जाएगा। कंप्यूटर से बिलिंग के कार्य भी किए जाएंगे।
कोट
अस्पताल में जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। कंप्यूटर नहीं होने के कारण यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए एनआईसी को टेंडर दिया गया है। एनआईसी ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक वेबसाइट बनाई जाएगी, इसके बाद लोग आसानी से घर बैठे-बैठे ऑनलाइन पर्ची बुकिंग कर सकेंगे। - डाॅ.पीएस खोलिया पीएमएस चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें