फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब जायका के सहयोग से बुझेगी लोहाघाट की प्यास

Mon, 02 Oct 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां के नागरिकों की पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए वन विभाग की जायका परियोजना के सहयोग से
विज्ञापन

कोलीढेक झील से पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पेयजल निर्माण निगम की ओर से 2707.72 लाख रुपये का आगणन शासन को भेजा गया
है।

वन पंचायतों को विकसित करने के लिए जापान से सहायतित जायका (जापान इंट्रेक्टिव कॉरपोरेशन एजेंसी) परियोजना की ओर से वर्ष 2014 से वन पंचायतों में पौधरोपण, घेरबाड़, जल संरक्षण, तालाब और चाल खाल का निर्माण किया जा रहा है। अब पहली बार जायका के सहयोग से कोलीढेक झील से लोहाघाट नगर क्षेत्र की प्यास बुझेगी।
बाक्स

हर व्यक्ति को 135 लीटर प्रतिदिन पानी मिलेगा

कोलीढेक झील से प्रस्तावित पेयजल योजना के जरिए नगर के हर व्यक्ति को 135 लीटर पानी रोज दिया जाएगा। अपर सहायक अभियंता ललित मोहन भट्ट ने बताया कि
पेयजल योजना का आंगणन 15 हजार से अधिक की आबादी के अलावा भविष्य की वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
बाक्स
वर्तमान में 2160 केएल के सापेक्ष मिल रहा 650 केएल पानी

जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि लोहाघाट नगर में प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष वर्तमान में जल संस्थान को
केवल 650 केएल पानी ही मिल पा रहा है। बनस्वाड़, फोर्ती, लोहावती नदी और ऋषेश्वर मंदिर के समीप बने ट्यूबवैल से होने वाली पेयजल आपूर्ति कम होने
से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों का पानी प्रयोग करना पड़ता है। संवाद




15 दिन बाद चंपावत में बारिश, गिरा तापमान

चंपावत। चंपावत और आसपास के इलाकों में सोमवार को गरज चमक के साथ हल्की

बारिश हुई। दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में भी कमी आई। चंपावत में

आखिरी बार 16 सितंबर को दो मिलीमीटर बारिश हुई। इन दिनों गांवों में घास

कटाई चल रही है, बारिश से घास कटाई पर असर पडऩे के साथ एकत्र किया गया

घास बर्बाद होने का अंदेशा है। सोमवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 24

डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान १७ डिग्री रहा। तापमान में गिरावट आने

से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। संवाद

सतीश जोशी



बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा गड़बड़ाई
चंपावत। जिला मुख्यालय में सोमवार दोपहर दो बजे से भारत संचार निगम

लिमिटेड (बीएसएनएल) की मोबाइल और इंटरनेट सेवा गड़बड़ाने से उपभोक्ताओं

को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि गांधी और शास्त्री जयंती के

चलते अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यालयों का कामकाज तो प्रभावित नहीं

हुआ लेकिन साइबर मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बीएसएनएल की

ब्राडबैंड और फाइबर सेवा के संचालक राजेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि

बीएसएनएल नेटवर्क में कुछ तकनीकी समस्या के कारण इंटरनेट सेवा बाधित हुई

है। अल्मोड़ा से बीएसएनएल की तकनीकी टीम खराबी को दूर करने के कार्य में

लगी है, जल्द ही मोबाइल और इंटरनेट सेवा सुचारू कर दी जाएगी। संवाद

सतीश जोशी



शिक्षिका कमला बेदी की कब आओगे द्वार पुस्तक का हुआ विमोचन

लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेतीखान की शिक्षिका कमला वेदी की नई पुस्तक

-कब आओगे द्वार- का विमोचन हुआ। प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान की

अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम मेंमुख्य अतिथि हिंदी साहित्य भारती के

प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, पूर्व प्रधानाचार्य सीएल वर्मा, गोपाल

मनराल ने कहा कि कमला वेदी की पुस्तक संस्कृति की जानकारी देने में

मददगार है। इस दौरान विद्या सागर लोहनी, दिनेश पनेरू, कवींद्र बर्फाल,

रमेश लाल टम्टा आदि ने काव्यपाठ किया। डॉ. दिवाकर भट्ट के संचालन में हुए

कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार पचौरी, मधुसूदन जोशी, हरीश गहतोड़ी,

घनश्याम भट्ट, संदीप कलखुंडिय़ा, मनोज कुमार, तृप्ति भट्ट, कविता ढेक,

गौरव, नितिन संजना, हर्षिता आदि मौजूद रहे। संवाद

फोटो 02 एलएचजी 07पी
नवल जोशी-सतीश जोशी



दो पात्र निभाएंगे राम और लक्ष्मण का का किरदार

पहली नवरात्रि से शुरू होगी लोहाघाट की रामलीला

संवाद न्यूज एजेंसी

लोहाघाट (चंपावत)। पहली नवरात्र यानी 15 अक्तूबर से शुरू होने वाली

रामलीला के लिए कलाकारों को तालीम दी जा रही है। रामलीला कमेटी के

अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि इस बार धनुष यज्ञ से पहले राम की

भूमिका बाल कलाकार नवनीत पांडे और लक्ष्मण की भूमिका हृदयांश पांडे

निभाएंगे। धनुष यज्ञ के दिन से राम के पात्र अजय कलखुडिय़ा और लक्ष्मण के

पात्र कनिष्क राय होंगे। लीला के दौरान रुमझूमा की ओर से सांस्कृतिक

कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। हारमोनियम में राजन राय और तबले पर

सतीश राजन संगत दे रहे हैं। इस मौके पर जीवन गहतोड़ी, दानू सुतेड़ी,

क्षितिज जुकरिया, रोहन राजपूत, कैलाश बगौली, जगदीश जोशी, मनन वर्मा, आसू
वर्मा, नवीन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें