फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत के राजकीय प्राथमिक स्कूल को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

Thu, 11 May 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल चंपावत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीवी के जरिए पढ़ते चौथ - फोटो : स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल चंपावत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीवी के जरिए पढ़ते चौथी कक्षा के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। संपर्क फाउंडेशन की मदद से संचालित स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल चंपावत ब्लॉक के 137 स्कूलों को पढ़ाई के लिए हाईटेक सुविधा मिलेगी। इसमें चंपावत का राजकीय प्राथमिक स्कूल भी शामिल है। इससे अन्य विद्यालयों की तरह इसे भी स्मार्ट बनाने में मदद मिलेगी। चंपावत का यह स्कूल इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले से ही किसी स्मार्ट स्कूल से कम नहीं है। शैक्षिक गुणवत्ता के साथ इसकी छात्र संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

चंपावत शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इस समय 113 छात्र-छात्राएं हैं। शहर में नौ निजी स्कूल होने के बावजूद तीन साल में यहां 15 छात्र बढ़े हैं। तीसरी से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी के अलावा अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षिका कमलेश जोशी और रश्मि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ा रही हैं। 2022 से इस स्कूल में टीवी के जरिए बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। ये टीवी लंदन के एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) और इलारा कैपिटल के अधिकारी राज भट्ट की ओर से दिए गए हैं। नवाचार से मिले एक और टीवी से भी पढ़ाई कराई जा रही है। विभाग के तीन शिक्षकों के अलावा दो अध्यापक भी इलारा कैपिटल की ओर से तैनात किए जाने से गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रही है।

चंपावत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीवी के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल को स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल किए जाने से पढ़ाई की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होने के साथ तकनीकी उपयोग में बढ़ोतरी होगी। कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक स्कूल, चंपावत।
विज्ञापन

ऐसे होगी स्मार्ट पढ़ाई

चंपावत। स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत टीवी सेट में एनिमेटेड अध्ययन सामग्री के जरिए पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। संपर्क फाउंडेशन ने चंपावत ब्लॉक के 137 स्कूलों में इस कार्यक्रम के जरिए ज्ञान की नई विधा दी है। हर स्कूल को टीवी डिवाइस, संपर्क स्मार्ट शाला एप्लीकेशन, संपर्क दीदी ऑडियो बुक्स के साथ गणित, अंग्रेजी किट, 500 पाठ योजनाएं, 1100 पाठ के वीडियो, टीएलएम के साथ 450 गतिविधियां, कक्षा और विषय के अनुरूप दो हजार वर्कशीट, मूल्यांकन के लिए तीन हजार प्रश्न, छठीं कक्षा से आठवीं तक के लिए विज्ञान विषय पर गाने और प्रयोग के वीडियो के अलावा शिक्षकों के लिए संसाधन पुस्तिका शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें