फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच से मलबा न हटाने पर ईई को भेजा नोटिस

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट लीसा डिपो के पास आया मलबा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। अब मलबा न हटाने और सड़क की बदहाली को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने एनएच खंड को नोटिस भेजा है। प्रशासन ने एनएच का सुधारीकरण नहीं होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मानसून के दौरान कई जगह मलबा आने से एनएच पर आवाजाही मुश्किल भरी थी लेकिन बरसाती सीजन निपटने के एक माह बाद भी नौ जगहों पर मलबा पड़ा होने के कारण आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। एक माह पूर्व हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएच खंड के ईई को सड़क सुधारीकरण के निर्देश दिए गए थे। मलबे वाली जगहों पर बचाव के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए और ना ही गड्ढों को भरा गया है। इसके बजाय क्षतिग्रस्त स्थानों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर खानापूरी कर दी गई। साथ ही एनएच के मुड़ियानी से तिलौन के बीच डामर में भी लापरवाही बरती जा रही है।
इस स्थिति को गंभीर मानते हुए डीएम भंडारी ने ईई को नोटिस भेजा है। दो हफ्तों के बीच एनएच की हालत में सुधार नहीं होने पर एनएच खंड के ईई के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उधर एनएच खंड के ईई सुनील कुमार का कहना है कि मलबे को हटाने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक कराया जा रहा है। 30 नवंबर तक सभी खामियों को दूर कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

घाट के पास मलबा आने से 40 मिनट बंद रहा एनएच
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के पास मलबा आने से सोमवार को करीब 40 मिनट आवाजाही बंद रही। घाट के पास लीसा डिपो पर सुबह 7:40 बजे मलबा आ गया। मलबा आने से आवाजाही बाधित हो गई। पिथौरागढ़ और टनकपुर की तरफ से आने वाले वाहन फंसे रहे। बाद में डोजर से मलबा हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सुबह 8:20 बजे आवाजाही शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें