फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तहसील दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी

विज्ञापन
लोहाघाट में तहसील दिवस पर फरियादियों के न आने से खाली पड़ी कुर्सियां। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तहसील दिवस को लेकर लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। मंगलवार को लोहाघाट तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। कई विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एसडीएम रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया लेकिन एक भी फरियादी तहसील दिवस में शिकायत करने नहीं पहुंचा। विभिन्न विभागों से आए अधिकारी घंटों फरियादियों का इंतजार करते रहे। एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस में कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवसों में उठाए जाने वाले मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग की समय सीमा तय की जाती है ताकि लोगों की समस्याओं का निदान समय से हो सके। इस मौके पर वन दरोगा रमेश चंद्र जोशी, लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरि, बृजेंद्र ठाकुर, सीडीपीओ लक्ष्मी पंत, ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर, सहायक कृषि अधिकारी विद्यासागर, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अंकुर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील दिवस में आईं मात्र दो समस्याएं
टनकपुर (चंपावत)। प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मात्र दो समस्याएं आईं। आमबाग मोहनपुर के ग्रामीणों ने हाथीखोड़ सिंचाई गूल को बंद करने, नायकगोठ की महिलाओं ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने की मांग रखी। दोनों मांगों को मौके पर ही पूरा किया गया। इस मौके पर श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, नलकूप के एसडीओ बीएल गंगवार, जलसंस्थान के जेई विपिन कलौनी, पशुपालन विभाग से प्रीति भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें