फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संचार सेवा के लिए जूझ रहे लोग

Mon, 13 Mar 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत मंच में ऊंचाई वाले हिस्से में जाकर काम करते सीएससी संचालक राहुल महर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। तल्लादेश के राहुल महर, ककनई के मोहन सिंह, पूर्णागिरि क्षेत्र के पुजारी और व्यापारी ये सभी लोग मोबाइल सिग्नल की तलाश में दिनभर परेशान हैं। सिग्नल की आस में लोग मोबाइल फोन को दुकान से बाहर तो कोई पहाड़ी की ऊंचाई वाली जगह पर ले जाते हैं, तो कोई किसी खंभे की मदद लेते हैं लेकिन फिर भी उन्हें मोबाइल से संपर्क साधने में कम ही कामयाबी मिल पाती है। डिजिटल इंडिया के दौर में तल्लादेश समेत चंपावत जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के मोबाइल नेटवर्क की ये तस्वीर एक बानगीभर है।
विज्ञापन

गुमदेश, तल्लादेश, तल्लापाल, लधिया घाटी से लेकर पूर्णागिरि धाम तक ये नजारा एक जैसा है। नेपाल सीमा से लगे कई क्षेत्रों में या तो मोबाइल नेटवर्क नहीं हैं या सिग्नल एकदम कमजोर। संचार की कमी विकास और सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीण स्वरोजगार पर भी भारी पड़ रही है। इसी कारण इनमें से कई इलाकों में पड़ोसी देश नेपाल के नेटवर्क मिलने से कई फोन घनघनाते हैं। नेटवर्क की दिक्कत से तल्लादेश में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाना मुश्किल हो रहा है। बैंकिंग सेवा पाने में भी परेशानी हो रही है। कई लोग मोबाइल, लैपटॉप को पहाड़ के ऊंचाई वाले स्थान पर भी ले जाते हैं लेकिन यहां भी मोबाइल सिग्नल मिलेंगे या नहीं यह तय नहीं है। संवाद








इन 24 स्थानों पर लगाए जाएंगे मोबाइल टावर

बुड़म, ककनई, मथियाबांज, खटोली तल्ली, पूर्णागिरि मंदिर, कलसुनिया, पिल्खीचमार, बगौटी, गोलडांडा, साल, पिनाना, बरकुम, गुरखोली, हरम, चांचड़ी, बड़ोली, सल्ली, नदेड़ा, लड़ाबोरा, करौली, उदाली, डनगांव, लफड़ा, तल्ला कफल्टा।
विज्ञापन




मोबाइल नेटवर्किंग की कमी से हो रहा नुकसान



स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प नहीं है। इस कारण कोरोना काल में भी 105 जीआईसी और राजकीय हाईस्कूल में से 40 प्रतिशत में ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो सकी थी।

सीमांत मंच, पुल्ला क्षेत्र के बैंक में नेटवर्क न होने से बैंक अधिकारी-कर्मियों से लेकर उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है।



अपनों की कुशलक्षेम जानने में परेशानी से लेकर ग्रामीण स्वरोजगार पर भी असर पड़ रहा है।

रीठा साहिब सहित कई सीमांत क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवा पर इसका असर पड़ रहा है।



स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं के विकल्प पर ग्रहण।





जिले में मोबाइल नेटवर्किंग सुधारने के लिए कार्ययोजना तैयार है। चंपावत जिले में 24 स्थानों पर मोबाइल टावर लगाने के लिए स्थान चयनित कर लिए गए हैं। इन टावरों के लगने के बाद जिलेभर की संचार सेवा में सुधार आएगा। - नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें