फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घायल महिला को दूसरे दिन मिल सका उपचार

Fri, 10 Mar 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत बकोड़ा गांव में घास काटते समय घायल महिला को ग्रामीण डोली के माध्यम से सड़क तक लाए। तभी इस महिला को 108 सेवा से दूसरे दिन चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
विज्ञापन

बकोड़ा तल्लादेश दूरस्थ क्षेत्र है। वहां सड़क सुविधा का अभाव है। वहां के ग्राम बकोड़ा निवासी जानकी देवी (43) पत्नी तेज सिंह बृहस्पतिवार को पड़ोसी महिला के साथ घास काटने जंगल गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से अनियंत्रित जानकी गहरी खाई में गिर कर घायल हो गई। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मदद के लिए जंगल की ओर से गए। उन्होंने बेहोश जानकी को किसी तरह से खाई से निकाला।
ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीडीसी सदस्य दिनेश सिंह, तेज सिंह, सुरेश सिंह, प्रकाश सिंह, बलदेव सिंह आदि ग्रामीण घायल महिला को डोली के माध्यम से 12 किमी दूर पैदल मंच गांव तक लाए। प्रधान ने एंबुलेंस सेवा 108 को फोन पर घटना सूचना दी लेकिन मंच अस्पताल में 108 सेवा उपलब्ध न होने के कारण घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को चंपावत से 108 सेवा का वाहन भेजा गया। तभी जानकी को उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें