फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सवा किलोमीटर सड़क बनाने में फूल रही सांस

Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रोड नहीं होने से पगडंडी के आसरे चलते आमखर्क गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के गांव तक सड़क पहुंचाने में तंत्र की सांस फूल रही है। सूखीढांग क्षेत्र के छोटे से गांव आमखर्क से चार सेनानी हुए हैं लेकिन आजादी के 76 साल बाद भी गांव के लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं। सड़क नहीं होने से यह गांव विकास की मुख्य धारा से ही दूर नहीं है, बल्कि उत्तराखंड बनने के बाद से दो-तिहाई परिवारों ने पलायन भी कर दिया है।
विज्ञापन

आमखर्क चार सेनानी पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, पदमादत्त चौड़ाकोटी और बची सिंह राना का गांव है। सड़क नहीं होने से बृजनगर से आमखर्क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को सवा किमी पैदल जाना पड़ रहा है। 1960 से अनेकों बार आवाज उठाने के बावजूद सड़क नहीं पहुंची।
इस साल तीन जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव तक सड़क पहुंचाने का एलान किया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई खास कदम नहीं उठाया जा सका है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के एलान के बाद इस सड़क को बनाने के लिए लोनिवि से डीपीआर बनवाई जा रही है।
विज्ञापन

सड़क से संबंधित तथ्य:



1.उत्तराखंड बनने के बाद से आमखर्क गांव में 23 साल में 71 परिवारों में से 25 ही हैं। 46 परिवार पलायन कर चुके हैं।



2. गांव तक जरूरी सामान पहुंचने में पांच प्रतिशत खर्च ढुलाना का बढ़ जाता है।



3.आम समय के अलावा बरसात में यहां से आवाजाही बेहद टेड़ी खीर है।


सात दशक से अधिक समय से सड़क की गुहार लगाते थक गए हैं। पैदल चलने में मुश्किल होती है। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की लेकिन सड़क पर काम अब भी शुरू नहीं हो सका है। बृजमोहन चौड़ाकोटी।



सड़क की कमी से आवाजाही ही नहीं अन्य विकास कार्यों पर भी मार पड़ रही है। गांव में स्कूल और स्वास्थ्य की सुविधा नहीं होने से मुश्किल हो रही है। सेनानी पुत्र, आमखर्क।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें