फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: भारतीय नंबर के टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश पर लगी रोक, चालकों में रोष

Thu, 16 Mar 2023 07:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)

सार

नेपाल में महाकाली एवं पवनदूत यातायात सेवा ने बैठक कर नेपाल प्रशासन से दिल्ली या दूरस्थ क्षेत्रों से नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर आने वाले वाहनों को रोकने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
Taxi - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नंबर के टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इससे भारतीय टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकों में रोष है। बताया जा रहा है कि नेपाल में महाकाली एवं पवनदूत यातायात सेवा ने बैठक कर नेपाल प्रशासन से दिल्ली या दूरस्थ क्षेत्रों से नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर आने वाले वाहनों को रोकने की मांग की थी।

विज्ञापन


इस आधार पर कंचनपुर नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) ने भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों को नेपाल में भंसार और यातायात सुविधा देने से मना कर दिया है। इस कारण बुधवार को भारतीय टैक्सी परमिट वाहन नेपाल नहीं जा सके।

बताया गया है कि नेपाल में यातायात सुविधा निजी क्षेत्र के सहारे है। उन्होंने भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश देने से मना करने की मांग नेपाल प्रशासन के समक्ष रखी थी लेकिन भारतीय प्राइवेट वाहन मैत्री बसों को पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन


इधर बनबसा शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि इस संबंध में नेपाल प्रशासन ने भारतीय प्रशासन को नहीं बताया है। नेपाल में लगी इस रोक का स्थानीय टैक्सी वाहन स्वामी और चालकों ने विरोध किया है। जल्द ही वे नेपाल प्रशासन से मिल समाधान निकालने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें