फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लायंस क्लब की निकिता बनीं मेहंदी क्वीन

Tue, 06 Aug 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में प्रतियोगिता के विजेता और अति​थि। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की ओर से नगर के एक होटल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें निकिता प्रथम रहीं। कार्यक्रम संयोजक अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पूनम राजपूत द्वितीय, खुशी सक्सेना तृतीय, प्रेरणा सिंह चतुर्थ और सपना कोहली पांचवें स्थान पर रही। रविवार को देर शाम तक हुई प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक अनीता शारदा, छवि गुप्ता, बीना अग्रवाल ने विजेताओं की घोषणा की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, दीपक जैन, गौरव अग्रवाल, पुनीत शारदा, मोहित अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, कांति मोहन सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें