फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को निधि समर्पण अभियान शुरू

विज्ञापन
महिलाओं ने निधि समर्पण अभियान के तहत बनबसा में निकाली कलश यात्रा। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत यहां महिलाओं ने कलशयात्रा और राम दरबार की झांकी भी निकाली गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। आरएसएस टनकपुर खंड ने बृहस्पतिवार को निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के बनबसा अध्यक्ष जगदीश कलौनी की मौजूदगी में मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। यात्रा मुख्य बाजार के अलावा मीना बाजार, चंद मार्केट, बस अड्डे होकर वापस हनुमान मंदिर पहुंची। प्राचीन हनुमान मंदिर में भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभियान के प्रदेश प्रभारी रंदीप पोखरिया ने राम मंदिर का इतिहास बताया। शुक्रवार से क्षेत्र में घर-घर जाकर कार्यकर्ता मंदिर निर्माण को निधि जुटाने का कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें