बनबसा में एनएचपीसी स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकग्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। ?
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर पावर स्टेशन में एनएचपीसी का 48वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। एनएचपीसी का स्थापना दिवस सात नवंबर को होता है लेकिन उस दिन टनकपुर पावर स्टेशन को दिल्ली में सर्वोत्तम पुरस्कार मिलने के कारण शनिवार को आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि पावर स्टेशन के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने एनएचपीसी की उपलब्धियां बताईं। कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन में पिछले वर्ष से रिकॉर्ड बिजली उत्पादन हुआ है। उनकी टीम देश के लिए बिजली का उत्पादन कर नया कीर्तिमान बना रही है। एनएचपीसी जनहित के कार्य भी कर रही है।
पावर स्टेशन स्थित केवि क्रमांक दो एवं नर्सरी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पावर स्टेशन के अधिकारियों, कर्मियों, परिजनों, केवि स्कूल के बच्चों, सीआईएसएफ कर्मियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। लकी ड्रॉ भी हुआ। मानव संसाधन विभाग के उपप्रबंधक सुरेश कुमार ने संचालन किया।