फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: एनएचपीसी के ईडी ने किया निरीक्षण

Sun, 12 Feb 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडी, चंडीगढ़ क्षेत्र) अशोक कुमार ग्रोवर दो दिनी दौरे के बाद लौट गए। इससे पहले उन्होंने बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन, बैराज, सिल्ट इजेक्टर, कार्यालय परिसर आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से आए एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक सुझाव दिए। लगातार दो बार पांच सौ मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन करने पर महाप्रबंधक राजीव सचदेवा समेत सभी अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की।

उन्होंने समय पर विद्युत उत्पादन देय लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कर्मचारियों की बेहतर कार्यशैली से ही एनएचपीसी ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन होगा। इससे देश में अधिक बिजली बनेगी। पावर हाउस के कर्मचारियों ने भी उन्हें कई सुझाव दिए और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने शनिवार को टनकपुर बैराज परिसर में सीआईएसएफ जवानों के लिए नवनिर्मित मैस का शुभारंभ किया। इस मौके पर महाप्रबंधक (विद्युत) राजिल ब्यास, महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, सीआईएसएफ के एसी अविनाश कुमार के अलावा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें