फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कल शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा एनएच

Wed, 06 Nov 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 स्वाला के पास भूस्खलन उपचार का कार्य के लिए आठ नवंबर को शाम सात से सुबह आठ बजे तक बंद किया जाएगा। एनएच के अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट ने बताया कि स्थान पर निर्धारित समय तहत मार्ग को यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत बंद किया जाएगा। जिले में सितंबर में आई आपदा के बाद डेंजर जोन स्वाला की पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के साथ ही मार्ग भी बार-बार धंस रहा था। इससे यातायात बार-बार बाधित हो रहा था। सुरक्षित यातायात को लेकर एनएच यहां पर सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे थे और लगातार यातायात नियमों में बदलाव किया जा रहा था। दिवाली को लेकर कार्य धीमा किया गया था। अब फिर से एनएच सुरक्षात्मक कार्य में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें