टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबे को हटाती मशीनें।
- फोटो : AMAR UJALA
२१ घंटे बाद खुला राष्ट्रीय राजमार्ग धौन-स्वांला के बीच मलबा आने से बंद हुई थी आवाजाही ७ अप्रैल को ९१ घंटे बाद खुला था एनएच
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग छह दिन में दूसरी बार बंद हो गया था। बुधवार रात एनएच में धौन-स्वांला के बीच मलबा आने से आवाजाही फिर से घंटों बंद रही। अलबत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के प्रयासों से मार्ग को 21 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम को खोला जा सका। मार्ग बंद होने से रास्ते में फंसे 33 वाहन सवारों को फजीहत झेलनी पड़ी। वैसे लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सामान्य आवाजाही नहीं हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला ने बताया कि एनएच में धौन-स्वांला के बीच मलबा आने से बंद रोड को खोलने के सुबह से प्रयास किए गए। मगर लगातार पत्थर गिरने से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। पत्थर गिरना रूकना हुआ, तो दोपहर से काम शुरू हुआ और शाम करीब पांच बजे मार्ग को आवाजाही के लिए खोला जा सका। बता दें कि इससे पूर्व 7 अप्रैल की रात 9 बजे भी एनएच में धौन-स्वांला के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था।