चंपावत। शिक्षा विभाग की ओर से अप्रैल के तीसरे सप्ताह के बाद से प्रत्येक विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही है। नई कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यालयों में पहुंचे बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा।
शिक्षा विभाग जिले के सभी विद्यालयों में 19 अप्रैल के बाद से नये विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। इसको लेकर विद्यालयों की साफ सफाई की जा रही है। इस दौरान विद्यालयों में पहुंचे बच्चों का पहले फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत में बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी विद्यालयों में बुलाया जाएगा। विद्यालयों में कक्षा एक, छह और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश पाए बच्चों को विद्यालयी शिक्षा की ओर से जारी नियमों से भी परिचित कराया जाएगा।
कोट
जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए हैं। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने के बाद सभी विद्यालयों में पहुंचे नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों का फूल मालाओं से भी स्वागत किया जाएगा। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ चंपावत।