फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रीठा साहिब गुरुद्वारे में बनेंगे 70 नए कमरे, डाली गई छत

Tue, 05 Sep 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारे के निर्माण में कार सेवा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी में लधिया और रतिया नदी के किनारे स्थित रीठा साहिब गुरुद्वारा में सुविधाएं बढ़ेंगी। गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली आदि जगहों से आए कारसेवकों के सहयोग से 70 नए कमरे बनाए जा रहे हैं। नानकमत्ता गुरुद्वारा के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने बताया कि इन कमरों का सोमवार को लेंटर डालने का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 1505 में रीठा साहिब आए गुरु नानक देव के चमत्कार के बाद यहां के कड़ुवे रीठे मीठे हो गए थे। छह एकड़ में फैले गुरुद्वारा परिसर में तीर्थ यात्रियों के लिए 210 से अधिक कमरे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि अब सिख संगत के सहयोग से 70 और कमरे बनाए जा रहे हैं। दो करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इन कमरों का निर्माण दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।
कारसेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह के अलावा नानकमत्ता के प्रबंधक रंजीत सिंह, बाबा सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, जोग सिंह, हरचरण सिंह, सरदार दलजीत सिंह, केसरी देवी, सोनी देवी, मौनी कौर, मंजीत कौर, हरजीत कौर आदि ने सहयोग किया। बता दें कि रीठा साहिब में हर साल चार लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें