फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेलवे का सर्दी का नया शेड्यूल लागू

Mon, 01 Dec 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे प्रशासन की ओर से इज्जतनगर मंडल पर कोहरे से पहले और कोहरे के दौरान सुरक्षित, सहज परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। पटरियों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। इनमें कुछ ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। इसमें टनकपुर से सिंगरौली, शक्तिनगर जाने और आने वाली ट्रेन के फेरे कम हो गए हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि 15073/15075 सिंगरौली, शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 10, 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28, 31 दिसंबर 2025 और 1, 4, 7, 8, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28, 29 जनवरी 2026 और 1, 4, 5, 8, 11, 12, 15 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी। जबकि टनकपुर से जाने वाली 15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली / शक्तिनगर एक्सप्रेस 2, 3, 6, 9, 10, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30, 31 दिसंबर 2025 और 3, 6, 7, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 जनवरी 2026 और 3, 4, 7, 10, 11, 14 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें