फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट नगर में और लगेंगे तीन सोलर पंप और दो हैंडपंप

Tue, 25 Apr 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गंभीर पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिलने वाली है। पालिकाध्यक्ष की पहल पर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने नगर क्षेत्र में तीन सोलर पंप लगाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। हैंडपंप लगाने के लिए नगर पालिका ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि लोहाघाट नगर में दिनोंदिन गहराते पेयजल समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने विगत दिवस डीएम से वार्ता की थी। डीएम ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर में तीन सोलर पंप लगाने की स्वीकृति देकर राशि स्वीकृत कर दी है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लोहाघाट पुलिस थाने के पास, मीनाबाजार में मित्र देव जोशी के मकान के पास, हथरंगिया सरस्वती शिशुमंदिर के पास सोलर पंप लगाए जाएंगे जबकि ठाड़ाढुंगा वार्ड में ओकलैंड के पास और सार्की टोला, लोहावती वार्ड में सतीश खर्कवाल के मकान के पास हैंडपंप लगाए जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी।


नगर में इन स्थानों में पहले से लगे हैं सोलर पंप
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पालिका की ओर से छह सोलर पंप लगाए गए हैं। इनसे लोगों को काफी राहत मिल रही है। नगर पालिका की ओर से रामलीला मैदान के पास, गोरखानगर, रोडवेज बस स्टेशन, डिग्री कॉलेज रोड के बाड़ीगाड़ में, लोनिवि कॉलोनी, अस्पताल कॉलोनी में सोलर पंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन



चार योजनाओं से मिल रहा मात्र 460 केएल पानी
लोहाघाट (चंपावत)। लोहावती नदी के जल स्तर और पेयजल स्रोतों में भारी कमी आने से पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर के लिए चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, बनस्वाड़ योजना, फोर्ती योजना और ऋषेश्वर स्थित नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। नगर की करीब पंद्रह हजार से अधिक आबादी के लिए रोजाना 2,160 केएल पानी की जरूरत है लेकिन मांग के अनुरूप मात्र 460 केएल पानी ही मिल पा रहा है। इस कारण जल संस्थान को व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।



पालिका क्षेत्र में करीब चवालीस लाख रुपये लागत से तीन सोलर पंप और दो हैंडपंप लगाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। एक माह के भीतर हैंडपंप लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - प्रियंका रैक्वाल, ईओ, नगर पालिका, लोहाघाट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें