फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नव दंपती ने रोपा पौधा, आंदोलन को दिया समर्थन

Fri, 24 Jan 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का पौधारोपण आंदोलन 202वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने मां उल्का देवी वाटिका में पौधे लगाए। सहारनपुर निवासी शिवकुमार के पुत्र अभिषेक और कनालीछीना निवासी त्रिलोक सिंह एवं कमला देवी की पुत्री मनीषा ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद परिणय पौध लगाकर आंदोलन को समर्थन दिया। नव दंपती ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ रजिस्टर भी भरा। यहां हर सिंह, शेर सिंह, वेदप्रकाश, हंसी बिष्ट, दीपक, नरेंद्र थापा, सौरभ खोलिया, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें