फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नए चल्थी पुल का चल रहा निर्माण, पुराने से आवाजाही रोकी

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एनएच पर चल्थी में निर्माणाधीन पुल। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के नए पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल के पास कटिंग के चलते चल्थी के पुराने पुल से भी आवाजाही रोक दी गई है। रूट डायवर्ट किए जाने से इस समय वाहनों की आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोखड़ से हो रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी सड़क परियोजना के अंतर्गत चल्थी में लधिया नदी पर बन रहे 120 मीटर लंबे और 14.90 मीटर चौड़े पुल का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। विभाग ने एक महीने में पुल का काम पूरा होने करने का दावा किया है। इन दिनों पुल निर्माण और पुल के पास पहाड़ की कटिंग के चलते चल्थी के हिस्से में आवाजाही को डायवर्ट कर दिया गया है। इस वजह से चल्थी पुराने पुल से भी आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर और चंपावत दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों को लधिया नदी और रोखड़ से गुजरना पड़ रहा है। लोगों को करीब 300 मीटर हिस्से के बजाय रोखड़ के बीच से खराब और संकरे रास्ते से एक किलोमीटर आवाजाही करनी पड़ रही है जिससे कई बार जाम की भी नौबत आ रही है। इस संबंध में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि एनएच खंड एक महीने में चल्थी पुल को पूरा कर लेगा। पुल के पास की पहाड़ी की कटिंग को तेजी से पूरा कराने के लिए आवाजाही रोकी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें