टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में अभिविन्यास समारोह आयोजित किया गया जिसमें नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों आदि से परिचय करवाया गया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस मौके पर संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। संचालन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने किया। इस मौके पर पुरस्कार वितरण भी हुआ।
समारोह में मुख्य शास्ता डॉ. सुमन कुमारी, परीक्षा प्रभारी अब्दुल साहिद, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. एमएस चौहान, श्वेता सिंह, ओपन यूनिवर्सिटी प्रभारी डॉ.डीवी सिंह, एनएसएस प्रभारी सुषमा मक्कड़, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से आए डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल, पुस्तकालय विभाग की आरती आदि ने संबोधित किया। वहां डॉ. एसके कटियार, डॉ. होशियार सिंह, विमल डालाकोटी, ब्रह्मानंद, किरन दानू, विमल जोशी आदि थे।