फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ बनबसा में नेपाली तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी ने किया पुलिस के हवाले

Thu, 19 Feb 2026 04:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बनबसा में एसएसबी ने नेपाल ले जाए जा रहे प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया है। 
विज्ञापन
बनबसा में सीमा चौकी पर बरामद प्रतिबंधित इंजेक्शन। - फोटो : स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनबसा में एसएसबी ने 18 फरवरी की रात एक नेपाली तस्कर को प्रतिबंधित 118 इंजेक्शन के साथ दबोचा है। एसएसबी ने आरोपी को मय इंजेक्शन बनबसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट दीपक सिंह जायडा ने बताया कि बीते बुधवार की रात धनुषपुल स्थित एसएसबी चौकी बंगाली बस्ती के एएसआई अरुण, एचसी सोहन लाल, कांस्टेबल मोहित, अशोक और अभिषेक पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच एक व्यक्ति केनाल काॅलोनी की ओर से आता दिखाई दिया। घात लगाए एसएसबी जवानों ने नजदीक आने पर उसे दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित 118 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम (35) महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर (नेपाल) बताया। उसने बताया कि नशीले इंजेक्शन भारत से खरीदकर नेपाल बेचने के लिए ले जा रहा था। एसएसबी ने जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को इंजेक्शन समेत बनबसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें