फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लापरवाहीः ओएफसी बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क

Wed, 28 Feb 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत मंच तामली मोटर मार्ग में ओएफसी लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क के मलबे से यातायात
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत मंच-तामली मोटर मार्ग पर एक निजी कंपनी की ओर से बिछाई जा रही ओएफसी लाइन में सड़क खोदाई में लापरवाही बरती जा रही है। नाली खोदाई में निकला मलबा सड़क में बिखरे जाने से मार्ग पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से ओएफसी लाइन के लिए सड़क की खोदाई जारी है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को तामली की ओर जा रहे मंच उप तहसील के नायब तहसीलदार शंकर सिंह बंग्याल का वाहन भी मलबे में काफी देर तक फंसा रहा। नायब तहसीलदार ने निजी कंपनी के ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए सड़क को जल्द से जल्द साफ करने के साथ ही नालियां बंद करने को कहा। उन्होंने कंपनी की लापरवाही पर फटकार लगाते हुए कहा कि यदि कोई वाहन दुर्घटना हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें