फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : घर में रह रहा था जीआईसी में क्वारंटीन किया गया युवक, रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मच गया हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आया टनकपुर के सैलानीगोठ गांव का 33 वर्षीय युवक क्वारंटीन होने के बावजूद घर में रह रहा था। इस खुफिया जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अब पूरे परिवार को आइसोलेट करने की तैयारी चल रही है। शनिवार को ग्रामीण इस मुद्दे पर एसडीएम से मिलेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक, सैलानीगोठ का पॉजिटिव युवक क्वारंटीन अवधि के बावजूद जीआईसी सैलानीगोठ के बजाय अक्सर अपने घर रहता था। दिल्ली से यह युवक 31 मई को क्वारंटीन हुआ था। 2 जून को सैंपल लिया गया। 5 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो यह युवक फिर से क्वारंटीन सेंटर में आ गया। मामले की भनक लगने के बाद से ग्रामीण सकते में हैं। इसे लेकर शनिवार को एसडीएम से मिलने की बात कही है। इधर, खुफिया विभाग की जानकारी मिलने के बाद से प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम दयानंद सरस्वती का कहना है कि यह मामला थोड़ी देर पहले संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। साथ ही परिवार के सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें