फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज, करन और प्रशांत रहे अव्वल

Thu, 10 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेला संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद टोलिया ने विज्ञान मेलों को बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभाओं को उभारने का सशक्त मंच बताया। मेले में टीएलएम, प्रोजेक्ट एवं बाल शोध तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। मेले में छात्रों ने कई मॉडल प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, लोहाघाट के उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, डा.डीडी जोशी और डा.बीसी जोशी ने भी विचार रखे।
टीएलएम में नीरज बोहरा प्रथम, अंजलि बगौली द्वितीय और अभिषेक भंडारी तृतीय रहे।
प्रोजेक्ट एवं बाल शोध में करन विश्वकर्मा, गोकुल भट्ट, अमित कुमार और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रशांत सिंह, रवि जोशी और कुलवीर सिंह क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

चंपावत के उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट की अध्यक्षता और समन्वयक बंशीधर थ्वाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, देवीदत्त जोशी, रुद्र सिंह बोहरा, कैलाश पांडेय, कवींद्र तड़ागी, सुशीला चौबे, हीरा ओली, रेखा बोहरा, उमेश भट्ट, मोहन सेलिया, रबीश पचौली, रश्मि उपाध्याय, कमलेश जोशी, हरि विनोद, रेखा बोहरा, धीरज बोहरा, अमित वर्मा, शंकर पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें