चंपावत। पालिका ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण, प्रतिबंधित पॉलीथिन और एंटी-लिटरिंग और एंटी-स्पिटिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर छह दुकानदारों का चालन कर 1700 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। ईओ भारत त्रिपाठी ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने, प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने, कूड़ा न फैलाने और यहां-वहां नहीं थूकने की अपील की है। वहां आशीष धीमान, प्रकाश गिरी, पवन पांडे, सूरज पुनेठा आदि कर्मचारी शामिल रहे। संवाद