फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला पालिका और प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
लोहाघाट में बिना लाइसेंस लगाए गए रेहड़ी फड़ हटाने के निर्देश देती एसडीएम रिंकू बिष्ट। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार सहित नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगरपालिका और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस लगाए गए रेहड़ी फड़ों को हटवाया गया।
विज्ञापन

ईओ मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस और राजस्व की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। टीम ने बिना लाइसेंस के लगाए गए फड़, रेेहड़ी के अलावा नाली से बाहर दुकानें लगाने वालों पर कार्रवाई की। ईओ के निर्देश के बाद कई बंद पड़े फड़ों को ध्वस्त करने के साथ बिना लाइसेंस रेहड़ी फड़ लगाने वाले व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
बाद में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने अतिक्रमण हटवाने के लिए मोर्चा संभाला। उन्होंने स्टेशन बाजार में हुए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई और सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमणकारियों के चालान करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, एसआई हरीश प्रसाद, राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया, सुमित गड़कोटी, प्रमोद महर, संदीप वाल्मीकि, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें