गृहक्षेत्र लोहाघाट पहुंचे पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का स्वागत करते लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृहक्षेत्र लोहाघाट पहुंचने पर बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का लोगों ने स्वागत किया। वर्मा के नगर आगमन पर मानेश्वर से लोहाघाट रोडवेज स्टेशन तक बाइक रैली निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और अन्य संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि वह उत्तराखंड में नगर पालिका और निकायों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। वहां गिरीश कुंवर, सचिन जोशी, मनीष जुकरिया, भैरव राय, निर्मल माहरा, सतीश मुरारी, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, कमल राय, मनोज गर्ग, विवेक ओली, मदन वर्मा आदि थे। संवाद