फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रीठासाहिब में होगा बहुमंजिला पार्किग का निर्माण

Tue, 21 Nov 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में मीठे रीठे के प्रसाद के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठासाहिब में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बहुमंजिला पार्किग का निर्माण किया जाएगा। पूर्व में एकमुश्त जमीन नहीं मिलने के कारण रीठासाहिब में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किग का निर्माण अधर में लटक गया था। अब स्थानीय प्रशासन की ओर से जमीन संबंधी अड़चन को दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन

पार्किग का निर्माण होने के बाद गुरुद्वारा रीठासाहिब में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सालाना जोड़ मेले में देश-विदेश से पहुंचने वाले सिख श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को पार्किग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
इसके अलावा चंपावत जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में भी बहुमंजिला पार्किग और कांपलेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि रीठासाहिब और चंपावत बस स्टेशन में बहुमंजिला पार्किंग और कांपलेक्स का प्रस्ताव इसी माह शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन


छह स्थानों पर गतिमान है पार्किग बनाने का कार्य
चंपावत। वर्तमान में जिले में छह स्थानों पर बहुमंजिला पार्किग का निर्माण गतिमान हैं। इनमें टनकपुर, पूर्णागिरि, चंपावत और लोहाघाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह परिसर में पार्किग का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा पूर्णागिरि के टुन्यास में शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा लोहाघाट में पार्किंग का निर्माण कार्य वहां स्थित गैस गोदाम के शिफ्ट होते ही शुरू हो जाएगा। संवाद

40,50 लाख से हो रहा सोलर स्ट्रीट लाइट का जीर्णोद्धार
चंपावत। जिले में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास विभाग (उरेडा) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व से स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइट का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल के अनुसार ििजिला योजना में विभाग को सोलर स्ट्रीट लाइन जीर्णोद्धार कार्य के लिए 40.50 लाख की राशि आवंटित की गई है। अब सोलर स्ट्रीट लाइट में बड़ी बैटरी के स्थान पर आधुनिक मेंटेनेंस फ्री बैटरी लगाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें