चंपावत जिला सभागार में साक्षात्कार के लिए उमड़ी प्रवासियों की भीड़।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार के लिए जिले में कुल 134 आवेदन पत्र ऑनलाइन मिले। इसके क्रियान्वयन के लिए गठित समिति ने बृहस्पतिवार को इन आवेदकों के साक्षात्कार लिए। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में स्वरोजगार के लिए आए कुल 134 आवेदनों में से 68 आवेदन स्वीकृत किए गए जबकि 56 आवेदक अनुपस्थित रहे। 68 आवेदक के सापेक्ष 260.10 लाख की राशि स्वरोजगार के लिए स्वीकृत की गई। इस मौके पर मीरा बोहरा, एससी जोशी, प्रमोद कुमार अरोड़ा, उमा नाथ, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, सीकेएस ऐठानी, गजेंद्र राणा, आरएस चौधरी, मो. जावेद, राजीव पाठक, पंकज चौहान आदि रहे।