फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मार्ग पर आवाजाही शुरू

विज्ञापन
धौन-बड़ोली सड़क का मलबा हटाती मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारी बारिश और नाले आने से शनिवार को बाधित पूर्णागिरि मार्ग की आवाजाही रविवार को मौसम साफ होने पर आवाजाही सुचारु हो गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने भी पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि बारिश और नालों की स्थिति को देखते हुए पूर्णागिरि धाम की आवाजाही पर निर्णय लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार सुबह एक घंटे बंद रहा। मलबा आने से स्वांला के पास रविवार सुबह 5.45 बजे से एक घंटे मार्ग बंद रहा। सड़क बंद होने से काफी वाहन फंसे रहे। इधर, चंपावत जिले की पांच अमोड़ी-खटोली मल्ली, सिप्टी-अमकड़िया, धौन-सल्ली, थुवामौनी-बांस बस्वाड़ी और धौन-बड़ोली ग्रामीण सड़कें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें