फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पहाड़ों चटख धूप से खिला पहाड़ का मौसम

Tue, 02 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में मंगलवार को मौसम खुशगवार रहा। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित सभी पहाड़ी क्षेत्रों में चमकदार धूप रही। कमोवेश ऐसा ही हाल जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा का भी रहा। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था। चंपावत में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही जिले के एबटमाउंट, केदारथान और मायावती क्षेत्र में रात को तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंचा। इधर क्षेत्र के पुनाबे, ललुवापानी और सिप्टी मार्ग के अलावा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाले की सफेद चादर देखने को मिली। पाला गिरने के कारण कई सड़कों में वाहनों का संचालन बेहद जोखिम भरा हो गया है। वहीं लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि पाले वाली जगह में बचाव के दिशा-निर्देश के अलावा चूना डाला गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें