टनकपुर (चंपावत)। मकर संक्रांति पर क्षेत्र में पर्वतीय समाज के लोगों ने घुघुतिया त्योहार मनाया। सोमवार को ही आटे और गुड़ को मिलाकर घुघुते बनाए गए और मकर संक्रांति पर सुबह स्नान पूजा के बाद पकवान के साथ बच्चों ने कौओं को बोल-काले कौआ काले, घुघुति मावा खा ले.. से बुलाकर खिलाया। कुमाऊं के पहाड़ से तराई में बसे परिवारों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया।