फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां और बेटा, बेटी ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 13 पदक झटके

Mon, 12 Aug 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में ईशू डांगी को पदक देते अति​थि।   संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के विष्णुपुरी काॅलोनी निवासी महिला और उसके बेटा-बेटी ने उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सात स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य के साथ कुल 13 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


विष्णुपुरी काॅलोनी निवासी पूर्व सैनिक नंदन सिंह डांगी ने बताया कि उनके छोटे भाई भरत सिंह डांगी सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता और वर्तमान में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान में उनका परिवार रुद्रपुर में रहता है।
नंदन सिंह की पत्नी ईशू डांगी, पुत्र धैर्य और पुत्री प्रगति रुद्रपुर की शूटिंग रेंज में अभ्यास करते हैं। तीनों ने ही सोमवार को उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन की ओर से देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 22वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 17 वर्षीय प्रगति डांगी ने चार स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए जबकि 15 वर्षीय धैर्य ने 50 मीटर फ्री पिस्टल वर्ग में स्वर्ण समेत कुल तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
वहीं ईशू डांगी ने 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल प्रतियोगिता के टीम वर्ग में रजत पदक तथा 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।

देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में ईशू डांगी को पदक देते अतिथि।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें