फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चौथे दिन हुई मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की

Fri, 12 Apr 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। इस दौरान जिले के प्रमुख मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड जुटी रही। जिले के हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, बालेश्वर, नागनाथ, सप्तेश्वर, ऋशेश्वर, पंचेश्वर, रामेश्वर, झुमाधुरी, मानेश्वर, मां कडाई मंदिर, झुमाधुरी, लड़ीधुरा, मां बाराही मंदिर, गहतोड़ा फटकशिला आदि मंदिरों में मां के भक्तों ने चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा का ध्यान किया। नवरात्र में मंदिरों में सुबह शाम पूजा अर्चना और देर रात तक भजन कीर्तन जारी हैं। माता कूष्मांडा की अर्चना के बिना जप और ध्यान पूर्ण नहीं माने जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें