फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक माह में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे 500 से अधिक मरीज

Thu, 25 Jul 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न प्रकार के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक माह में 500 से अधिक मरीज इलाज करा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर के आयुर्वेदिक अस्पताल में दर्द संबंधी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एलोपैथिक दवा से ज्यादा लोग आयुर्वेदिक दवाओं पर भरोसा दिखा रहे हैं। रोजाना 20 से अधिक मरीज दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सुमन कन्नौजिया ने बताया कि अस्पताल में घुटनों में दर्द, गर्दन दर्द, कमर दर्द, पैरों में जलन के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीज कम उम्र से लेकर बड़ी उम्र तक के हैं। एलोपैथिक दवा से जब उनका मर्ज ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने अब आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लिया है। उन्होंने बताया कि मौसम में नमी होने से लोगों में दर्द की समस्या हो रही है। ऐसे में उड़द, राजमा, तला भुना न खाएं, खाली पेट दो लीटर पानी जरूर पीएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें