08tnpbnb बनबसा के हेलागोठ में हुड्डनदी से होता भूकटाव। संवाद
बनबसा (चंपावत)। दिन पर दिन बरसाती हुड्डी नदी से हो रहा भू कटाव हेलागोठ के अस्तित्व के लिए खतरा बनी है। भू कटाव से दिन पर दिन नदी गांव में कटाव कर रही है। ग्रामीणों ने जल्द भू कटाव की रोकथाम की मांग की है।
बीते दिवस हुड्डी नदी में आए पानी से गांव की काफी जमीन बह गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द कोई ठोस उपाय नही किया तो हेलागोठ का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जल्द हेलागोठ में भू कटाव रोकथाम के प्रभावी उपाय करने और गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उधर, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत ने भी सरकार और प्रशासन पर हेलागोठ की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के प्रयासों से ही हेलागोठ गांव चंदनी ग्रामसभा में शमिल हो पाया था। ग्रामीण हरीश सिंह तड़ागी, केदार सिंह कुंवर, गंगा देवी, सुनीता देवी, वन समिति अध्यक्ष छात्र राहुल सिंह अधिकारी ने हेला में हो रहे भू कटाव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
बनबसा में हुई 47 एमएम वर्षा
बनबसा (चंपावत)। शनिवार को बनबसा में 47 एमएम वर्षा हुई। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा बैराज प्रभारी जेई रोहित चौधरी ने बताया कि शनिवार को शारदा नदी का जलस्तर 48735 क्यूसेक तक पहुंचा। शनिवार को बनबसा में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा।