फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लैब आन व्हील्स के तहत विद्यालयों में पहुंचेगी मोबाइल लैब

Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के 20 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मोबाइल साइंस लैब की सुविधा मिलने जा रही है। यूकाॅस्ट की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले चरण में लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का संचालन राज्य के चंपावत सहित अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी के चार जिलों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूकॉस्ट और राज्य सरकार अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से लैब आन व्हील्स के तहत मोबाइल लैब से बच्चे विज्ञान के प्रयोग कर पाएंगे। लैब ऑन व्हील्स का संचालन कक्षा छह से 10वीं तक के जिले के 20 विद्यालयों में किया जाना प्रस्तावित है। चंपावत ब्लाक के 10, लोहाघाट के पांच, बाराकोट के दो और पाटी के तीन विद्यालय जल्द मोबाइल लैब से लाभान्वित होंगे। प्रोजेक्ट लैब ऑन व्हील्स के तहत मोबाइल साइंस लैब के माध्यम से राज्य के ग्रामीण और सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य होगा। योजना के तहत एक किमी से 75 किमी दूरी तक के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को लाभ मिलेगा। मोबाइल साइंस लैब प्रयोगात्मक कार्य के लिए उपयुक्त उपकरणों सहित सभी प्रकार के आधुनिक संसाधनों से लैस होगी।

-

इन विद्यालयों की किया गया है शामिल
चंपावत। जिले में शून्य से 48 किमी के दायरे में आने वाले विद्यालयों को शामिल किया गया है। चंपावत का जीआईसी, जीजीआईसी, जीआईसी धौन, जीएचएसएस फुंगर, जीएचएसएस सल्ली, जीआईसी सिप्टी, जीआईसी स्वांला, जीएचएस नर्सिंगडांडा, टनकपुर का जीजीआईसी, जीआईसी और लोहाघाट का जीआईसी, जीजीआईसी, जीआईसी जानकीधार, जीआईसी कर्णकरायत, जीआईसी सुईं और बाराकोट ब्लाक का जीआईसी, चौमेल और पाटी ब्लाक का जीआईसी, जीजीआईसी खेतीखान, जीआईसी पाटी विद्यालय है।
विज्ञापन



कोट

जिले के कक्षा छह से लेकर 10वीं तक के बच्चों को जल्द मोबाइल लैब की सुविधा दी जाएगी। माध्यमिक के 20 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। मोबाइल साइंस लैब सभी प्रकार के उपकरणों से लैस होगी। - जसवंत सिंह पोखरिया, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें