फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ में शुरू हुए मनरेगा के काम, लोगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
टनकपुर की छीनीगोठ ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन में बेरोजगारों को रोजगार देने के मकसद से क्षेत्र की छीनीगोठ ग्राम पंचायत में मनरेगा के काम तेजी से शुरू किए गए हैं। गांव में सौ-सौ मीटर के चार संपर्क मार्गों का निर्माण शुरू कर करीब 80 लोगों को रोजगार दिया गया है। प्रधान पूजा जोशी ने बताया कि हर सड़क पर 20-20 लोगों को रोजगार पर लगाया गया है। प्रधान पूजा ने बताया कि काम रहे लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के पूरे नियमों का पालन कराया जा रहा है। संपर्क मार्गों के निर्माण में प्रधान पूजा के अलावा उप प्रधान पूजा मुरारी, वार्ड सदस्य ममता देवी, निर्मला देवी, भावना गहतोड़ी, मनीषा आर्या और समाजसेवी पूर्व वार्ड सदस्य दिनेश चंद्र जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें