चंपावत। चल्थी पुलिस ने गलचौड़ा सुई चनकांडे निवासी अंकित तलानिया (25) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह देहरादून से लोहाघाट आते समय सिन्याड़ी चल्थी क्षेत्र से लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। चल्थी चौकी पुलिस ने उसे ग्राम जोल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।