फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार के लिए सस्ते ब्याज पर मिलेगा ऋण

Tue, 11 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ विकास निगम की ओर से अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामंत ने बताया कि अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों के लिए बैंक के माध्यम से सस्ते ब्याज दर पर ऋण दिए जाने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए जिले में लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी अल्पसंख्यक वर्ग और जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाणपत्र तहसीलदार की ओर से निर्गत होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, स्थायी निवास प्रमाणपत्र की दो-दो प्रामाणिक छाया प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य होगा। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति के द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें