टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम में मां शारदा खनन यूनियन शुक्रवार को अपने वाहनों को नहीं उतारेगा। उक्त जानकारी यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दोनों स्टोन क्रशर में दो रुपये प्रति क्विंटल उप खनिज की दर कम करने से खनन कार्य बंद करने का निर्णय लिया गया। क्रशर स्वामियों पर निशाना साधा और कहा कि पूर्व में उप खनिज की दर 56 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई थी। क्रशर स्वामियों ने इसे घटाकर 54 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। इससे खनन कारोबारियों में रोष है। कहा कि कई वाहन स्वामी 52 रुपए प्रति क्विंटल दर वाली पर्चियां क्रशर पर ही छोड़कर आ गए। संवाद