टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के प्रमुख शारदा खनन में बृहस्पतिवार को उप खनिज का चुगान और निकासी बंद रही। एनएचपीसी की ओर से जनरेटिंग यूनिट में तकनीकी समस्या के कारण बैराज के डाउन स्ट्रीम में खनन की अनुमति नहीं दी गई, इससे खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। इस मामले में डीएलएम मुदित आर्य ने बताया कि इन 19 दिनों में एनएचपीसी की ओर से प्रतिदिन की अनुमति का प्रावधान है। इसके लिए सुबह सात बजे अवगत कराया जाता है। बृहस्पतिवार को एनएचपीसी की ओर से डाउन स्ट्रीम में खनन अनुमति नहीं दी गई। संवाद