चंपावत। जिले में दूध के दामों में एक अप्रैल से एक रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी की जाएगी। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया।
शुक्रवार को नव निर्वाचित दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से आगामी एक अप्रैल से दूध के दामों में एक रुपये की बढ़ोतरी करने, एक मार्च से 31 अगस्त तक पशुओं का बीमा करने पर 300 रुपये संस्था की ओर से वहन किए जाने, नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 203 से बढ़ाकर 231 रुपये करने, दुग्ध संघ परिसर का सौंदर्यीकरण करने सहित अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी, नामित सदस्य कृष्णा जोशी, लक्ष्मण सिंह बोहरा, दुर्गा देवी, मंजू मनराल, पुष्कर सिंह रावत, केदार पुजारी, दीपा देवी, कलावती देवी, नीरू देवी, सुनील अधिकारी आदि मौजूद रहे।