फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी की तबियत बिगड़ी, नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
आपात चिकित्सा सेवा १०८ की एंबुलेंस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। जवाहर नवोदय स्कूल के आवासीय परिसर में क्वारंटीन किए गए एक शख्स को तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस भी मुहैया नहीं हो सकी। मुंबई से आया यह प्रवासी शनिवार को क्वारंटीन हुआ था। बाद में आधी रात के बाद डॉक्टर को मौके पर भेजकर उसका इलाज कराया गया। प्रवासी त्रिलोक सिंह (32) की बीती रात 11 बजे एकाएक तबियत बिगड़ी। फौरन इसकी जानकारी आपदा कंट्रोल रूम के जरिए स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन मरीज को लाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में डॉ. जीएस चौहान ने रात साढ़े 12 बजे नवोदय स्कूल पहुंच त्रिलोक का परीक्षण किया। उन्हें पेट संबंधी दिक्कत पाई गई। इलाज के बाद उन्हें राहत मिली। सुबह दस बजे डॉ. चौहान ने दुबारा स्कूल परिसर में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। बताया कि उनकी हालत अब पूरी तरह ठीक है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि अस्पताल की एंबुलेंस कोरोना के सैंपल लेकर हल्द्वानी गई थी। इस वजह से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 108 इमरजेंसी सेवा को भी कॉल नहीं किया गया। महंगा पड़ा टिकटॉक पर अफवाह फैलाना, मुकदमा दर्ज : लोहाघाट (चंपावत)। टिकटॉक पर अफवाह फैलाना पंचेश्वर क्षेत्र के एक व्यक्ति को भारी पड़ा। आरोप है कि इस शख्स ने कोरोना महामारी से संबंधित झूठा वीडियो टिकटॉक पर अपलोड किया था। पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया आरोपी मनीष पहाड़ी उर्फ मनीष मेहरा निवासी ग्राम कोट पंचेश्वर के खिलाफ सोमवार शाम को धारा-188/505 आईपीसी व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें