बनबसा डिग्री काॅलेज में एसडीएम को ज्ञापन सौंते छात्र। संवाद
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बनबसा महाविद्यालय के मैदान का समतलीकरण करने के अलावा महाविद्यालय परिसर के अंदर और आसपास उगी बड़ी बड़ी झाडि़यों का कटान कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि बड़ी बड़ी झाडि़यों के उग आने से वहां हर समय सांप कीड़ों आदि का खतरा बना रहता है। जिससे छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों और स्टाफ को खतरा हो सकता है। पूर्व में भी बनबसा नगर पंचायत को ज्ञापन दे झाडि़यों का कटान करने की मांग की गई थी। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने कोई कारगम कदम नही उठाया। उन्होंने एसडीएम से उक्त मंगों के निवारण की मांग की है। ज्ञापन में छात्र नेता राहुल सिंह भंडारी, बनबसा प्रधान सुमन चंद, गुदमी के उपप्रधन योगेश चंद, दिनेश बोहरा, प्रीतम सिंह, शिखर चंद आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद