बनबसा (चंपावत)। गुदमी में जल निकासी को नाला बनाने और एक सड़क निर्माण कराने के लिए प्रधान प्रशासक विनीता राणा ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नेपाल बार्डर से लगे गुदमी ग्राम पंचायत के लाटाखल्ला और भैंसझाला में बरसात में जलभराव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बरसाती पानी निकासी को जिला योजना से करीब पांच सौ मीटर लंबा नाला निर्माण कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने रोनी टर्नर के घर से गिरीश जोशी के आवास तक 200 मीटर लंबा सीसी मार्ग बनाने की मांग का ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा आदि रहे। संवाद